द फॉलोअप नेशनल डेस्क
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने आज कहा कि बीजेपी का 400 पार का नारा झूठा था। राव ने कहा कि कई लोग चुनाव के दौरान मुझसे पूछते थे कि ये कैसे संभव है। लोग पूछते थे कि 400 पार का नारा क्या एनडीए में शामिल घटक दलों को एक तरह से छोटा करना नहीं है? राव ने कहा कि ऐसे सवालों पर मुझे खामोश हो जाना पड़ता था। राव ने बीजेपी की हरियाणा ईकाई पर भी सवाल उठाये हैं। कहा, हरियाणा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। राव ने आगे कहा कि अगर देहात के इलाकों में मेरे कार्यकर्ता नहीं होते तो शायद मैं यह चुनाव हार चुका होता।

राव ने राज बब्बर को हराया
बता दें कि कांग्रेस के राज बब्बर को हरियाणा की गुड़गांव सीट से राव ने ही हराया है। हालांकि इस बार उनकी जीत का अंतर घट गया है। राव को 8,08,336 वोट मिले, जबकि बब्बर को 7,33,257 वोट मिले। इससे पहले 2019 के चुनाव में राव ने कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव को 3,86,000 से अधिक मतों से हराया था। राव ने बताया कि कांग्रेस ने इस बार जाति कार्ड खेलते हुए गैर-यादव हिंदू वोटों को आकर्षित करते हुए पंजाबी उम्मीदवार यानी राज बब्बर को अपना प्रत्याशी बनाया था।

2014 में कांग्रेस से बीजेपी में आये
बता दें कि राव 2014 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। राव के बाद उनके कई पुराने विरोधी भी बीजेपी में शामिल हो गये। इनमें से कई नेता सांसद तो कई विधायक पद के टिकट के आकांक्षी हैं। लोकसभा चुनाव में इन नेताओं ने उनके लिए काम नहीं किया। वहीं, दिल्ली में बैठे बीजेपी के टॉप लीडर इस सीट को सुरक्षित मान रहे थे। राज बब्बर जैसी शख्सीयत को हराकर इस सीट को जीतने के लिए उनको कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। वे हार भी सकते थे।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn